- Home
- /
- दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार...
दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार करने वाले मित्र पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी मित्र अर्जुन नारायणदास हिंगोरानी (58) के खिलाफ बेलतरोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अर्जुन हिंगोरानी न्यायालय परिसर में दलाली का काम करता है। आरोपी के घर उसका दोस्त अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गया था। इस दौरान मौका पाकर आरोपी ने दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार किया। दोस्त की पत्नी ने आरोपी की करतूत के बारे में बेलतरोड़ी थाने में शिकायत की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला ने बेलतरोड़ी थाने में आरोपी अर्जुन हिंगोरानी के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को वह अपने पति और दो बच्चों के साथ आरोपी अर्जुन हिंगोरानी के घर शांतिकुंज अपार्टमेंट में गई थी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दिन रात करीब 9.30 बजे उसके पति दोनों बच्चों के साथ अर्जुन के अपार्टमेंट की छत पर गए थे। इस दौरान उसे अकेेले देखकर आरोपी ने उससे अभद्र व्यवहार किया। इस बारे में पीड़िता ने पति को बताया, उसके बाद उसने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत की। वरिष्ठ थानेदार विजय आकोत के मार्गदर्शन में थाने के सहायक उपनिरीक्षक सवाईथुल ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज िकया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच चल रही है।
Created On :   29 July 2021 1:28 PM IST