- Home
- /
- बीमा कंपनी के खाते से 8 करोड़...
बीमा कंपनी के खाते से 8 करोड़ निकालने के मामले में अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्यूरेंश कंपनी के सहायक प्रबंधक के खिलाफ कंपनी के खाते से आठ करोड़ रुपए निकालने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। मारिनड्राइव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खुशील सिंह ने कंपनी के पैसे सात खाते में स्थानांतरित किए हैं। सिंह कंपनी के चर्चगेट स्थिति कार्यालय में अकाउंट विभाग में कार्यरत था।
इस मामले को लेकर कंपनी के अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अधिकारी को निजी बैंक ने कंपनी के करंट अकाउंट में गड़बड़ी की जानकारी दी थी। इसके बाद जब प्रारंभिक जांच की गई तो पता चला कि आरोपी सिंह ने कंपनी के पैसे सात खातों में स्थानांतरित किए हैं। आरोपी ने आठ करोड़ रुपए से अधिक की रकम 21 अनधिकृत ट्रांजेक्शन के जरिए 13 नवंबर 2020 से 23 अप्रैल 2021 के बीच कंपनी के खाते से दूसरे खाते में डाइवर्ट किए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Created On :   5 Jun 2021 6:15 PM IST