- Home
- /
- युवतियों की अश्लील फोटो अपलोड करने...
युवतियों की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइबर अपराधियों ने शहर की दो युवतियों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उन्हें बदनाम किया है। धंतोली और सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
अनचाहे लोगों के फोन आने लगे
पीड़ित 28 वर्षीय युवती निजी काम करती है। आरोपी पुष्पेंद्र यादव वंशी (28) दिल्ली का बदायूं केसरपुर निवासी है। 1 मई 2016 को पीड़िता और पुष्पेंद्र की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वर्ष 2018 में पुष्पेंद्र पीड़िता से मिलने नागपुर आया था, तब उसने पीड़िता को बताया था कि, वह शिप में काम करता है और मलेशिया में तैनात है। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। दोनों ने साथ फोटो भी निकाली। इसके कुछ दिनों बाद पीड़िता ने पुष्पेंद्र से बात करना बंद िकया। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पीड़िता के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसकी अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिससे पीड़िता को अनचाहे लोगों के फोन आने लगा। इससे पीड़िता की बदनामी हुई।
संदेश व मोबाइल नंबर डाला
दूसरा इसी तरह का वाकया सोनेगांव थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती के साथ भी हुआ है। 2 जून को िकसी ने उसके भी नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और अश्लील संदेश और मोबाइल नंबर फेसबुक पर अपलोड किया, जिससे उसकी बदनामी हुई। संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज िकए गए है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की िगरफ्त से बाहर हैं। हालाकी साइबर सेल की मदद से जल्द गिरफ्तार करने का दावा िकया जा रहा है।
Created On :   7 Jun 2021 5:04 PM IST