ताजाबाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Case registered against the then chairman and secretary of Tajabad Trust
ताजाबाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज
घोटाला ताजाबाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। ताजाबाद ट्रस्ट में हुए घोटाले के मामले में  सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव ने पद का दुरुपयोग डेढ़ करोड़ रुपए का गबन िकया है। घटित प्रकरण में आरोप-प्रत्यारोप होने से यह मामला सुर्खियों मंे भी बना रहा। आरोपी ताजाबाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष शेख हुसैन अब्दुल जब्बार और सचिव इकबाल इस्माइल वेलजी है। लंबे समय तक यह दोनों ताजाबाद ट्रस्ट में पदाधिकारी रहे। इस दौरान उन्होंने धर्मदाय आयुक्त या कोर्ट की अनुमति लिए बगैर पद का दुरुपयोग किया। 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2016 के बीच में शेख हुसैन पर करीब 1 करोड़ 48 लाख 379 रुपए का गबन करने का आरोप है, जबकि इकबाल पर 11 लाख 52 हजार रुपए का। प्रकरण के उजागर होने से मामला सुर्खियों में रहा। आरोप-प्रत्यारेाप का दौर चला। प्रकरण की गंभीरता से धर्मदाय आयुक्त ने सख्त कदम उठाया। जांच समिति नियुक्त की गई थी। इस बीच ट्रस्ट में हुए घोटाले के लिए शेख हुसैन और इकबाल वेलजी को दोषी पाया गया। िजसके चलते धर्मदाय आयुक्त के निर्देश पर ताज अहमद अली अहमद सैय्यद की शिकायत पर बुधवार को दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। यह भी पाया गया है कि शेख हुसैन और इकबाल वेलजी ने ट्रस्ट की रकम ट्रस्ट के खाते में जमा करने के बजाय खुद के निजी बैंक खातों में जमा कराई थी। 
 

Created On :   22 Sept 2022 12:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story