अधिक दूध देने वाली गायों के पशु मालिको को किया गया पुरूस्कृत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना अधिक दूध देने वाली गायों के पशु मालिको को किया गया पुरूस्कृत

डिजिटल डेस्क पन्ना। पशु पालन एवं डेरी विभाग द्वारा अधिक दुग्ध देने वाली गायो के पशु मालिको को पशु पालन एवं डेरी विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया जाता हैं सरकार द्वारा यह योजना चालू की गई हैं पन्ना जिले मे जिन पशु मालिको को पुरूस्कृत किया गया है उन्हे विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय के मुख्य अतिथित्य तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता के विशिष्ट अतिथ्य मे संपन्न हुआ। इस दौरान केनकठा नस्ल प्रतियोगिता मे विजय दुबे की गाय को सर्वाधिक दूध उत्पन्न 9300 लीटर के लिए पुरूष्कित किया गया तथा द्वितीय स्थान पर विवेक गोस्वामी की 7 लीटर दूध देने वाली गाये को पुरूष्कृत किया गया है। लखन लाल यादव सिद्धपुरए अजय यादवए सुरेश कुशवाहाए रामऔतार यादव आदि की गायो द्वारा अधिक दूध दिया जा रहा है जिन्हें पुरूस्कृत किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, संचालक कृषी ए.पी. सुमन, उपसंचालक मछली पालन बी.के. सक्सेना उपस्थित रहे। उप संचालक पशु पालन डी.पी. तिवारी द्वारा विभाग तथा योजना के संबंध मे संबोंधित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर दिनेश पटेल, डॉक्टर प्रियंका सिंह, डॉ. एम.एल. प्रजापति, डॉ. नरेन्द्र बुन्देला, एस.पी. त्रिपाठी, प्रवीण निगम, संजय शर्मा, रवी लखेरा, रविनन्दन अहिरवार, दिशांक विदुआ, कमलाकांत पाठक, श्रीमती सरला व्यास, मीरा कुशवाहा, दिनेश शर्मा, व्ही.डी. सोर्य, लखन लाल रैकवार, महेन्द्र सोनी, अशोक श्रीवास्तव, राजा भईया प्रजापति, रामकुमार चौबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Created On :   15 Feb 2023 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story