थर्टी फर्स्ट पर रात 11 बजे तक ही मना सकेंगे जश्न

Celebration will be held till 11 pm on Thirty First
  थर्टी फर्स्ट पर रात 11 बजे तक ही मना सकेंगे जश्न
  थर्टी फर्स्ट पर रात 11 बजे तक ही मना सकेंगे जश्न

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी में  थर्टी फर्स्ट का जश्न रात 11 बजे तक ही मनाया जा सकेगा। इसके बाद सार्वजनिक स्थानाें और होटल में कहीं पर भी पार्टी मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि काेरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने महानगरपालिका क्षेत्र में रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू शुरू किया है। घर-आंगन में, मकान की छत पर, निजी जगह या सोसाइटी में नए साल का जश्न मना सकते हैं, हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल, पब, लाउंज में बड़ी पार्टियों के आयोजन पर पाबंदी रहेगी।  

Created On :   28 Dec 2020 10:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story