पृथक विदर्भ का गठन करने की जिम्मेदारी केंद्र की 

Center has the responsibility of forming a separate Vidarbha
पृथक विदर्भ का गठन करने की जिम्मेदारी केंद्र की 
वामनराव चटप का कथन  पृथक विदर्भ का गठन करने की जिम्मेदारी केंद्र की 

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती) पृथक विदर्भ राज्य का गठन करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और स्वतंत्र विदर्भ राज्य का विरोध करने वाले दलों को आड़े हाथों लेकर इन राजनीतिक दलों को विदर्भ से हद्दपार किए बगैर पृथक विदर्भ राज्य अस्तित्व में नहीं आ सकता है। इस आशय का प्रतिपादन पूर्व विधायक तथा विदर्भ आंदोलन के नेता एड. वामनराव चटप ने किया। वह लोकनेता दिवंगत सुदामकाका देशमुख के स्मृति दिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां के श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज सभागृह में यह कार्यक्रम हुआ। 

चटप ने कहा कि दिवंगत सुदाम काका जैसे नेता समाज कार्य से राजनीति में आए है। उन्होंने अंत तक संघर्ष कर समाज को न्याय दिलवाने का लगातार प्रयास किया। उनकी विचारधारा को सामने रखकर व्यक्ति ने व्यक्ति समान जीना चाहिए। ऐसा कहते हुए वामनराव चटप ने कहा कि चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में पृथक विदर्भ की मांग का समावेश करने के बाद केंद्र की सत्तारुढ़ पार्टी ने अब इस मांग की ओर अनदेखी की। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारुढ़ थी। तब स्वतंत्र राज्यों की लंबित मांगों का तत्काल निपटारा करने का आश्वासन भाजपा नेताओं ने लिखित स्वरूप में दिया था। आज केंद्र में भाजपा सरकार को साढ़े सात वर्ष पूर्ण होकर भी पृथक विदर्भ राज्य नहीं दिया गया। इस कारण विदर्भ में 14 लाख बेरोजगार निर्माण हुए है और लगभग 35 हजार किसानों ने आत्महत्या की है।

 पुलिस विभाग व डॉक्टरों की तथा पहली से पांचवी तक के शिक्षकों के रिक्त पद अभी तक नहीं भरे गए। इस पर चटप ने नाराजी व्यक्त किया। पृथक विदर्भ हुआ होता तो विदर्भ के किसानों की खेत जमीन सिंचित होकर किसानों के अच्छे दिन आ जाते। ऐसा भी पूर्व विधायक विदर्भ आंदोलन नेता वामनराव चटप ने स्पष्ट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक साहेबराव तट्‌टे तथा प्रमुख अतिथि के रूप में अपर वर्धा जलाशय कृति समिति के अध्यक्ष व किसान आंदोलन के नेता साहेबराव विधले, महिला मोर्चा की विदर्भ प्रदेशाध्यक्ष रंजना मामर्डे, किसान संगठन के नेता दिलीप भोयर, राजेंद्र आगरकर, नलिनी सिध्दी,कार्यक्रम के आयोजक नामदेव डवले पटवारी मंच पर विराजमान थे।  सर्व प्रथम अतिथि के हस्ते लोकनेता दिवंगत सुधाम काका देशमुख की प्रतिमा का पूजन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस समय पूर्व विधायक चटप के अलावा उपस्थित अन्य मान्यवरों ने भी विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम के सफलतार्थ एड. आशीष टाकोडे, श्रीधर वानखडे, भूषण कोकाटे, रवींद्र विरुलकर, वामनराव पाटील, अरविंद विधले, विलास ठाकरे, विजय निंभोरकर आदि ने अथक परिश्रम लिए। कार्यक्रम का प्रस्ताविक नामदेवराव डवले तथा संचालन भूषण कोकाटे ने व आभार प्रदर्शन रवींद्र विरुलकर ने किया। 
 

Created On :   16 May 2022 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story