- Home
- /
- NSS के लिए केंद्र ने दी सौगात,...
NSS के लिए केंद्र ने दी सौगात, कालेजों को मिला अनुदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) की निधि के रूप में बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों में चल रही राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए कुल 6.50 करोड़ रुपए की निधि जारी की है। इसमें से नागपुर विश्वविद्यालय की तिजोरी में 98 लाख 92 हजार 350 रुपए आए हैं। दरअसल विवि में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विविध उपक्रम आयोजित होते हैं, इसमें नियमित रूप से जगह-जगह पर शिविर और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसमें होने वाले खर्च के लिए बड़ी निधि की जरूरत पड़ती है।
2016 से केन्द्र सरकार से मिल रहा सौ फीसदी अनुदान
NSS राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों के लिए अप्रैल 2016 से केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत अनुदान देना शुरू किया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के मौजूदा शैक्षणिक सत्र के नियमित कार्यक्रमों के लिए 3 लाख 27 हजार विद्यार्थी व विशेष शिविरों के लिए 1 लाख 63 हजार विद्यार्थियों की संख्या मंजूर की है। वर्ष 2010-11 से नियमित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 250 रुपए प्रति विद्यार्थी और विशेष शिविर के लिए 450 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से अनुदान देना शुरू किया है। कुल मिला कर नियमित कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 41 लाख 44 हजार 916 रुपए और विशेष शिविर कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ 99 लाख 36 हजार 857 रुपए मंजूर किए गए हैं।
विश्वविद्यालयों की झोली में इतनी राशि
मुंबई विश्वविद्यालय -1,55,600 रुपए
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विवि, नागपुर - 98,92,350 रुपए
महाराष्ट्र पशु व मस्त्य विज्ञान विवि, नागपुर - 3,70,500 रुपए
डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषी विवि, अकोला - 9,49,779 रुपए
यशवंतराव चव्हाण मुक्त विवि, नाशिक - 5,29,052 रुपए
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तंत्रशास्त्र विवि, लोणेरे - 14,82,255 रुपए
सावित्रीबाई फुले पुणे विवि, पुणे -1,76,35,800 रु.
भारती विद्यापीठ, पुणे - 6,29,850 रुपए
स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विद्यापीठ, नांदेड - 55,01,925 रुपए
Created On :   12 Nov 2018 2:18 PM IST