- Home
- /
- महाराष्ट्र-बंगाल को धमका रही केंद्र...
महाराष्ट्र-बंगाल को धमका रही केंद्र सरकारः राऊत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य की महा विकास आघाडी सरकार के एक साल पूरे होने पर सत्ता व विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडवीस के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पटलवार के बाद शनिवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत जवाब देने सामने आए। राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र और बंगाल पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा होगा यह हमें पता था लेकिन संघर्ष करना शिवसेना की पुरानी आदत है। जिस किसी को भी यह प्रेशर पॉलिटिक्स करनी है, वह करें हम उनका स्वागत करते हैं। हमें पता है कि कौन यह दबाव की राजनीति कर रहा है।
केंद्रीय जांच एजेंसी और न्याय व्यवस्था का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। हम इसका भी स्वागत करते हैं। ऐसा करके जिन्हें आनंद मिल रहा है उन्हें इसका आनंद लेना चाहिए। महाराष्ट्र की अलग संस्कृति और अलग परंपरा है। फिलहाल राज्य में जो चल रहा है वह ईस्ट इंडिया कंपनी की परंपरा है। जो खुद को चाहिए उसे पाने की कोशिश पुरजोर तरीके से चल रही है। मुख्यमंत्री द्व्रारा विपक्ष को धमकाने के आरोपों पर राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते विपक्ष को यह कह धमकी दी थी कि सबकी कुंडली मेरे पास है। कंगना रनौत के बंगले में तोड़क कार्रवाई को हाईकोर्ट द्वारा गैरकानूनी बताए जाने पर राऊत ने कहा कि गैर कानूनी निर्माण कार्य को तोड़ना गैर कानूनी कैसे हो सकता है।
फडणवीस भूल गए कैसी अशोभनीय भाषा बोलते थेः सावंत
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बचाव करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि फडणवीस भूल गए कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने किस तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। सावंत ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री फडणवीस साम-दाम-दंड-भेद के इस्तेमाल की भाषा बोलते थे। शेतकारी शुकाणू समिति को किटाणू समिति कहा था। आंदोलनकारियों को देशद्रोही कहने से नहीं चूके थे।
Created On :   28 Nov 2020 6:09 PM IST