NDA की बैठक में रखेंगे पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने की बात : आठवले

central minister ramdas athawale say on petrol diesel price under gst
NDA की बैठक में रखेंगे पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने की बात : आठवले
NDA की बैठक में रखेंगे पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने की बात : आठवले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री और आरपीआई नेता रामदास आठवले ने विदर्भ राज्य की मांग दोहराते हुए कहा है कि एनडीए की बैठक में यह मामला रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विदर्भ की जनता अलग राज्य चाहती है। भाजपा ने विदर्भ राज्य बनाने का वादा किया था। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदर्भ की जनता की भावना से अवगत कराया जाएगा। पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की संभावना जताते हुए श्री आठवले ने कहा कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का विचार कर रही है। पेट्रोल डीजल की बिक्री को GST में शामिल किया जाना चाहिए। इस संबंध में भी एनडीए की बैठक में मांग रखी जाएगी। 62 वे धम्मचक्र प्रवर्तन दिन समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को यहां आए श्री आठवले प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबासाहब आंबेडकर का नागपुर से जुड़ाव रहा है। यहीं पर उन्होंने धर्मांतरण किया था। वे छोटे राज्यों के समर्थक थे। आरपीआई भी छोटे राज्य के समर्थन के साथ विदर्भ राज्य की मांग करती रही है। सरकार ने इस ओर ध्यान देना चाहिए। पेट्रोल डीजल को GST में शामिल करने से इन पदार्थाें के दाम कम होंगे। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति काफी अच्छी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने बल पर 300 से अधिक सीटें जीत सकती है। सहयोगी दलों के साथ जीत का आंकड़ा और अधिक होगा। श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने भ्रष्टाचार नियंत्रण का काम किया है। 4 वर्ष में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। राफेल को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि राफेल सौदा दो देशों के बीच है इसमें कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। पत्रकार वार्ता में महात्मा फुले महामंडल के अध्यक्ष राजाभाऊ सरवदे, आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश थूलकर, प्रवक्ता राजन वाघमारे उपस्थित थे।

शिवसेना से गठबंधन पर बोले...
लगता है शिवसेना ने भाजपा से मुकाबला छोड़ दिया है। शिवसेना के मुखपत्र में भी इस तरह के लेख छपने लगे हैं। भाजपा व शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में एकत्र आकर विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ने की तैयारी करना चाहिए। भाजपा व शिवसेना के बीच ढाई-ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद की साझेदारी होना चाहिए। कम सीट पाने वाले को उपमुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए। इस फार्म्यूले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा की जाएगी।

मी टू के सभी मामलों की जांच हो
मी टू मामले में सभी आरोपों की जांच होना चाहिए। महिला पर अत्याचार करने वालों को सजा मिले। कुछ प्रकरणों में किसी नेता या अभिनेता को बदनाम करने का भी प्रयास हो सकता है। वास्तविकता सामने आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर के मामले में भी शिकायतों की जांच होना चाहिए।

भाजपा बना सकती है विदर्भ राज्य
विदर्भ राज्य बनाने के संबंध में 6 माह में निर्णय ले पाने की उम्मीद तो नहीं दिखती है पर अगले 5 वर्ष में भाजपा विदर्भ राज्य बना सकती है।

संघ के शस्त्रों पर कहा...
RSS का शस्त्रपूजन कार्यक्रम परंपरागत होता है। इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। शस्त्रों का उपयोग भी नहीं होना प्रकाश आंबेडकर और असदुद्दीन ओवेसी की पार्टी के गठबंधन का लाभ भाजपा व आरपीआई को ही होगा।

Created On :   17 Oct 2018 12:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story