केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले पर हमला, युवक ने सरेआम जड़ा थप्पड़

Central Minister Ramdas Athawale slapped in an event in Ambernath mumbai
केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले पर हमला, युवक ने सरेआम जड़ा थप्पड़
केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले पर हमला, युवक ने सरेआम जड़ा थप्पड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से सटे अम्बरनाथ पश्चिम में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। घटना शनिवार की रात करीब 9.50 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आठवले कार्यक्रम के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान मंच के नीचे खड़े एक युवक ने आठवले को थप्पड़ मार दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने के बाद वह युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। मगर इसी दौरान नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक प्रवीण गोसावी से पूछताछ कर रही है। गोसावी अम्बरनाथ का रहने वाला है।

 

 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अठावले ने मराठा आरक्षण के खिलाफ एक बयान दिया था। इस घटना को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। मराठा आरक्षण पर अठावले ने कहा था, "मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक सकेगा। वह चाहते हैं कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है।"

Created On :   8 Dec 2018 6:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story