ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य नवदुर्गा दर्शन, जगह-जगह स्पर्धाएं

Chaitanya Navdurga Darshan in Brahma Kumaris, competitions from place to place
ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य नवदुर्गा दर्शन, जगह-जगह स्पर्धाएं
नवरात्रि ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य नवदुर्गा दर्शन, जगह-जगह स्पर्धाएं

डिजिटल डेस्क,नागपुर। ब्रह्माकुमारीज छाप्रुनगर सेवा केंद्र की ओर से बहुत ही सुंदर मनोहारी चैतन्य नवदुर्गा दर्शन की झांकी का आयोजन किया गया है। शाम 6 से 9 बजे तक झांकियों के दर्शन कर सकते हैं जिसमें लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, दुर्गा देवी, उमा देवी आदि चैतन्य रूप में हैं। देवी द्वारा म्हैषासुर वध का सजीव रूप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें मनुष्य आत्माओं के चरित्र उत्थान से श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना कैसे करें, किस तरह राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अनेक व्यसनों से छुटकारा पाए जैसे तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, खर्रा, मोबाइल एडिक्शन और तनाव मुक्त जीवन जीने पर प्रकाश डाला गया है। प्रदर्शनी निःशुल्क है। ब्रह्माकुमारीज नागपुर की संचालिका राजयोगिनी रजनी दीदी तथा छाप्रुनगर सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी रक्षा दीदी ने चैतन्य नवदुर्गा दर्शन की अपील की है।


लक्ष्मी सरस्वती कालंका देवस्थान में स्पर्धा
लक्ष्मी सरस्वती कालंका देवस्थान, इतवारी में उमेश लखेटे के हाथों घट स्थापना की गई। मंदिर परिसर में रंगोली स्पर्धा ली गई जिसमें नलिनी चैरिया, नम्रता लखेटे एवं भारती चैरिया परीक्षक थे। सरिता चैरिया, स्विटी खमेले, प्रतिभा चैरिया एवं कार्यकारीणी की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं। समाज के अध्यक्ष अरुण चैरिया, सचिव सुनील लखेटे एवं सहसचिव शिवकुमार चैरिया ने दीप प्रज्वलन किया।

 

 

Created On :   12 Oct 2021 12:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story