महाराष्ट्र : राशन दुकान से अब हर महीने मिलेगी चना, उड़द और तुअर दाल

chana, urad and tuvar dal will available in Ration shop every month
महाराष्ट्र : राशन दुकान से अब हर महीने मिलेगी चना, उड़द और तुअर दाल
महाराष्ट्र : राशन दुकान से अब हर महीने मिलेगी चना, उड़द और तुअर दाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अनुदानित कीमत पर राशन दुकान से अनाज लेनेवाले राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने राशन दुकानों से जरूरतमंदों को अब हर महीने अनाज के साथ चना, उड़द व तुअर दाल देने का निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ शहर में 2 लाख 99 हजार राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। 

राज्य सरकार ने दीपावली पर बीपीएल, अंत्योदय व प्राधान्य गट के राशन कार्ड धारकों को अनाज व तुवर दाल के साथ उड़द व चना दाल देने का निर्णय लिया था। नवंबर में इसका वितरण भी शुरू हो गया। सरकार ने अब तुवर दाल के साथ ही उड़द व चना दाल हर महीने अनुदानित कीमत पर देने का फैसला किया है। इसका सीधा लाभ बीपीएल, अंत्योदय व प्राधान्य गट के 2 लाख 99 हजार राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। शहर के बड़े तबके को इसका लाभ मिलेगा। 

सूत्रों के अनुसार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने गत वर्ष ब़ड़े पैमाने पर तुवर, उडद व चना दाल खरीदी थी। फिलहाल दालों का बंपर स्टाक एफसीआई के गोदामों में है। सरकार ने अब ये दाले जरूरतमंद लोगों को वितरित करने का फैसला किया है। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही इस संबंध में आैपचारिक आदेश खाद्यान्न विभाग को मिल जाएगा। नवंबर का दालों का स्टाक राशन दुकानों तक पहुंचा है आैर शीघ्र ही दिसंबर का दालों का कोटा भी राशन दुकानों में पहुंच जाएगा। 
 
चुनाव को देखकर हो रही मेहरबानी 
चार महीने बाद लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। इसके चार महीने बाद राज्य में विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। उसके पहले सरकार लोगों को गुड फील कराना चाहती है। चुनाव को देखकर ही आम लोगों को ब़ड़ी राहत देने की कोशिश हो रही है। गरीबी रेखा के ऊपर (एपीएल) राशन कार्ड धारकों को सशर्त अनुदानित अनाज देने के निर्णय को भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। 
 
अनाज केे साथ दालें भी मिलेगी 
नवंबर महीने में पात्र राशन कार्ड धारकों को अनाज के साथ चना, उडद व तुवर दाल दी जा रही हैै। आगे भी अनाज के साथ दाले दी जाएगी। एक कार्ड पर एक किलो चना, एक किलो तुवर व एक किलो उड़द दाल दी जाएगी। 
-लीलाधर वार्डेकर, खाद्यान्न वितरण अधिकारी नागपुर.

Created On :   10 Nov 2018 2:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story