- Home
- /
- यूूनिवर्सिटी के 85 अधिकारियों के...
यूूनिवर्सिटी के 85 अधिकारियों के बदले गए विभाग

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग की ओर से विवि में काम करने वाले 85 अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। यह सभी अधिकारी पिछले कई वर्षों से एक ही विभाग में कार्यरत थे। उपकुलसचिव द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को पदोन्नति के साथ उनके विभाग बदल दिए गए हैं। अमरावती विद्यापीठ मे काफी लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित थी। जिन विभागों में जिन कर्मचारियों के विभाग बदले गए हैं उनमें से अधिकतर कर्मचारी परीक्षा विभाग, महाविद्यालयीन विभाग, विकास विभाग, भंडार विभाग, लेखा विभाग, वित्तीय व लेखा विभाग, विधि विभाग, आस्थापना विभाग का समावेश है।
विभाग अंतर्गत हुई इस बदली में विवि प्रशासन की ओर से 41 कर्मचारियों को पदोन्नत भी किया गया है। इन कर्मचारियों की पदोन्नति पिछले तीन वर्षों से रुकी हुई थी। इसके लिए कई बार कर्मचारियों द्वारा आवाज भी उठाई जा चुकी है। जानकारी के अनुसार 85 में से 13 कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी संदिग्ध कार्यप्रणाली के चलते उनके विभागों में बदलाव किया गया है। जबकि 7 अधिकारियों के विरुद्ध चल रही कार्यालयीन जांच के कारण उनके विभाग बदले गए हैं। पदवी वितरण समारोह के आयोजन से पहले इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के विभागों में किया गया बदलाव बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। विवि की मासिक सभा में भी कई बार सीनेट सदस्य अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठा चुके थे।
Created On :   7 Feb 2022 1:03 PM IST