- Home
- /
- मनपा के पांच सहायक आयुक्तों के जोन...
मनपा के पांच सहायक आयुक्तों के जोन बदले

डिजिटल डेस्क,नागपुर। महानगर पालिका के 5 जोन सहायक आयुक्तों के जाेन दबले गए हैं। गांधीबाग जोन सहायक आयुक्त अशोक पाटील का नेहरू नगर जोन में स्थानांतरण किया गया। लक्ष्मी नगर जोन सहायक आयुक्त गणेश राठोड़ को गांधीबाग जोन भेजा गया। धंतोली जोन के सहायक आयुक्त किरण बगड़े को लक्ष्मी नगर जोन की कमान दी गई। मंगलवारी जोन के सहायक आयुक्त िवजय हुमणे से लकड़गंज जोन का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें आशी नगर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। नेहरू नगर जोन के सहायक आयुक्त हरीश राऊत को हनुमान नगर जोन भेजा गया है।
बुंधाड़े को यातायात विभाग : हॉट मिक्स प्लांट के कार्यकारी अभियंता रवींद्र बुंधाड़े को यातायात अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप अभियंता श्रीकांत देशपांडे को यातायात अभियंता की जिम्मेदारी से हटाकर नगर रचना विभाग में उपअभियंता नियुक्त किया गया है। वंदेमातरम् हेल्थ पोस्ट के नोडल अधिकारी काे भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Created On :   22 Jun 2022 6:40 PM IST