- Home
- /
- कोल माइंस में नौकरी लगाने के नाम पर...
कोल माइंस में नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख से ठगा

डिजिटल डेस्क, वरोरा(चंद्रपुर)। तहसील के चरूरखटी निवासी एक महिला से वरोरा के एक व्यक्ति ने एकोना कोल माइंस मंे बेटे की नौकरी का ऑर्डर जनरल मजदूर के नाम पर निकालने के लिए पांच लाख रुपए लेकर ठगने की शिकायत पीड़ित महिला ने वरोरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरूरखटी निवासी सुनीता महादेव बेलेकर (43) की खेत की जमीन माजरी एरिया एकोणा कोल माइंस ने अधिग्रहित की है। जिसके बदले में उसके बेटे को नौकरी मिली। 30 जून 2022 को वेकोिल ने महिला के बेटे प्रफुल महादेव बेलेकर (24) को सुरक्षा रक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश दिया, लेकिन बेटे को जनरल मजदूर के पद पर नियुक्ति चाहिए थी। इसके लिए उसने बंडू पंढरी नांदे की पहचान के वरोरा निवासी युवराज ईश्वर मोरे से संपर्क किया। उसने बेटे को जनरल मजदूर पद पर नियुक्ति चाहिए ऐसा आवेदन वेकोलि के नागपुर सीएमडी कार्यालय में करने को कहा। उसके बाद आपके बेटे का एक माह में मजदूर पद पर नियुक्ति का ऑर्डर देने की बात कहते हुए इसके लिए पांच लाख रुपए खर्च आने की बात मोरे ने कही।
उन पर भरोसा कर महिला ने 27 जून 2022 को बंडू पंढरी नांदे व पति महादेव साधू बेलेकर के साथ युवराज मोरे के घर जाकर 2 लाख रुपए दिए। उसके बाद 29 जून 2022, 11 जुलाई 2022 व 12 जुलाई 2022 को प्रत्येक एक लाख रुपए सहित कुल पांच लाख रुपए युवराज मोरे को दिए, लेकिन जनरल मजदूर का ऑर्डर नहीं निकला। ऑर्डर न निकलने तथा धोखाधड़ी होने का संदेह होने पर उन्होंने पांच लाख रुपए वापस मांगे तो मोरे ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने मोरे के खिलाफ वरोरा पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले से वेकोलि में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वालों का िगरोह सक्रिय होने का संदेह निर्माण हुआ है। मामले में आरोपी के खिलाफ शीघ्र जांच कर अारोपी पर कार्रवाई करने की मांग शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश जीवतोड़े ने की है। इस दौरान खबर लिखे जाने तक अपराध दर्ज नहीं किया था।
Created On :   15 Oct 2022 6:37 PM IST