शादी डॉट काम के नाम पर ठगी, रजिस्ट्रेशन की लिंक भेजते ही लग जाता है चूना

Cheating in the name of marriage dot work, as soon as you send the link of registration, it starts lime
शादी डॉट काम के नाम पर ठगी, रजिस्ट्रेशन की लिंक भेजते ही लग जाता है चूना
आन लाइन ठगी शादी डॉट काम के नाम पर ठगी, रजिस्ट्रेशन की लिंक भेजते ही लग जाता है चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऑनलाइन ठगी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठग हर दिन ठगी के लिए नए-नए पैतरे अपनाते हैं। इन दिनों ठग मेट्रिमोनियल साइट के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विज्ञापन को देखकर ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। विज्ञापन पढ़कर ठग दिए गए नंबर पर कॉल करके वर या वधू का बायोडाटा मांगते हैं, फिर किसी कंपनी का फर्जी नाम बताकर ग्राहकों से रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद शुल्क जमा करने के दबाव डालते हैं और शुल्क जमा करने के लिए लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, उसके बैंक खाते से राशि गायब हो जाती है। मेट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी के कुछ मामले में फंसे कुछ लोगों ने बताया कि उनके खाते से राशि गायब हुई है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेकर ठगी की गई है।

 लिंक पर क्लिक करते ही खाते से राशि गायब 
विवेकानंद नगर निवासी शुक्ला परिवार ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए एक अखबार में विज्ञापन दिया था। उन्हें एक कॉल आया, जिसमें ठग ने कंपनी का नाम बताया और कहा कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए राशि जमा कर दें। उसके बाद लड़के की डिटेल भेजी जाएगी। परिवार ने रजिस्ट्रेशन किया। उसके बाद दी गई लिंक पर क्लिक किया। जैसे ही क्लिक किया, उनके खाते से 10 हजार की राशि निकाल ली गई। इसके बाद परिवार ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। 

मेट्रिमोनियल कंपनी की डिटेल नहीं बताते ठग
जोशी परिवार भी ठगी का शिकार हुआ। अपने बेटे के विवाह के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था। उन्हें एक नंबर से कॉल आया, जिसमें उन्होंने मेट्रिमोनियल साइट से बात करने का झांसा दिया। रजिस्ट्रेशन के लिए 3 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया। जोशी परिवार ने तुरंत उस नंबर पर 3 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। जिस मेट्रोमोनियल साइट का ठग ने जिक्र किया था, नेट पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई  साइट दिखाई नहीं दी। 

किसी भी लिंक  पर क्लिक न करें
कभी ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी हो रही है, तो कभी मेट्रिमोनियल साइट के नाम पर। ठग हर दिन ठगी का नया-नया तरीका खोजते हैं। इसलिए ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए किसी भी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक न करें। साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए नागरिकों को सावधान व सतर्क होने की जरूरत है। अगर कोई शिकायत है, तो नजदीकी थाने में शिकायत कर सकते हैं।  -डॉ. अशोक बागुल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अपराध शाखा 
 

 

 

Created On :   23 Aug 2021 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story