छठ के बहाने सरकार के कामकाज का प्रचार कर रहे भाजपाई, सीएम से आयोजक की शिकायत 

Chhath organizers Complaint to CM, workers promote governments work
छठ के बहाने सरकार के कामकाज का प्रचार कर रहे भाजपाई, सीएम से आयोजक की शिकायत 
छठ के बहाने सरकार के कामकाज का प्रचार कर रहे भाजपाई, सीएम से आयोजक की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार छठ पूजा मुंबई में राजनीति के केंद्र में रहता है। कभी राज ठाकरे के विरोध के चलते चर्चा में रहा यह त्यौहार अब भाजपा के चुनावी लाभ के काम आएगा। छठ के बहाने भाजपा के उत्तरभारतीय नेता अपनी सरकार के काम-काज को उत्तरभारतीयों के बीच पहुंचाएंगे। इस बीच भाजपा नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर छठ व्रतियों के लिए सुविधाओं की मांग की। आगामी 13 नवम्बर को अस्ताचलगामी सूर्य व 14 नवंबर की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरे देश में छठ महापर्व पर विशेष  आयोजन  होता है। मुंबई के समुद्र तटों पर कांग्रेस व भाजपा नेताओं द्वारा छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले साल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी यहां पहुंचे थे। मुंबई उपनगर में सागर किनारे के अलावा संजय गांधी नेशनल पार्क, बाणगंगा चेंबूर, पवई सहित कई जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। 

मुंबई भाजपा के महा सचिव अमरजीत मिश्र ने बताया कि हम छठ उत्सव के आयोजकों से संवाद साधने की कोशिश कर रहे हैं। दादर के जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता एडवोकेट छांगुर चौहान के नेतृत्व में शिवाजी पार्क पर होनेवाले महोत्सव के आयोजकों से श्री मिश्र ने मुलाकात की। उन्होंने भायंदर में शुक्रवार की सुबह सात बजे  जैसल पार्क चौपाटी पर  छठ पर चर्चा-दही चूड़ा के साथ कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। श्री मिश्र ने छठ पर्व समुद्र तट पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी।

बिहारी छठ पूजा समिति, भायंदर के  सतीश सिंह व विजय ठाकुर,  नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, भायंदर पश्चिम में वर्षों से छठ उत्सव करनेवाले भाजपा नेता महेंद्र मौर्य, ममता सिंह, छठ उत्सव महासंघ,जुहू के अध्यक्ष मोहन मिश्र, मुंबई बीजेपी के बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूल सिंह, आशीष यादव आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक उत्तरभारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के सचिव विष्णुजीत पांडेय, कनकिया मंडल भाजपा के महामंत्री सन्तोष दीक्षित व उत्तरभारतीय मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश तिवारी के इस आयोजन में लोगों ने दही चूड़ा का आनन्द लिया। इस तरह का एक आयोजन कांदिवली के बिहारी टेकड़ी में नगरसेवक शिवकुमार झा के कार्यालय में हुआ। भाजपा नेता छठ पर्व पर लोगों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं का जिक्र करते हैं।

Created On :   9 Nov 2018 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story