छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा

Chhatrapati Shivaji Maharaj an important part of my life
छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा
100 साल के हुए बाबा साहेब पुरंदरे- कहा छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  सुप्रसिद्ध इतिहासविद् और लेखक बाबा साहब पुरंदरे ने शनिवार को पुणे में कहा कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है। पुरंदरे को छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध करने और प्रसिद्ध नाटक ‘जाणता राजा’ की रचना के लिए के लिए जाना जाता है। बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे उर्फ बाबा साहब को शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जानीमानी गायिका आशा भोसले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे, भाजपा नेता आशीष शेलार आदि ने हिस्सा लिया।

पुरंदरे ने बीते29 जुलाई को 100 साल की अपनी आयु पूरी की है। पद्म विभूषण से सम्मानित पुरंदरे छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध एवं कार्यों के लिए मशहूर हैं और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने कहा-मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा नहीं करता बल्कि वह मेरी जिंदगी के अभिन्न अंग हैं। खाते, सोते हर वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। अपने साहस के कारण महाराज युवा लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण की उनकी भावना मुझे प्रेरित करती है।राज ठाकरे ने पुरंदरे के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कहानी कहने और उनके बारे में इतिहास लिखने की अद्भुत शैली को याद किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पुणे आई भोसले ने कहा कि वह पिछले 58 वर्षों से बाबा साहब को जानती हैं। पुरंदरेनेऐतिहासिकनाटक‘‘जाणताराजा’’ (1985) को लिखा एवं इसका निर्देशन किया जिसमें 200 से अधिक कलाकारों ने काम किया और इसका पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया
 

Created On :   14 Aug 2021 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story