Coronavirus Delhi : दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन, CM केजरीवाल बोले- लोगों को परेशानी ना हो इसलिए जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी

Coronavirus Delhi : दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन, CM केजरीवाल बोले- लोगों को परेशानी ना हो इसलिए जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी
Coronavirus Delhi : दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन, CM केजरीवाल बोले- लोगों को परेशानी ना हो इसलिए जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। 

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण का कहर देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना से पूरी दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड की कमी है, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। श्मशान घाट के बाहर अंतिम संस्कार के लिए भी कतारें लग रही हैं। बीते 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, 104 लोगों की मौत हुई। 

दिल्ली में कोरोना का हाल
• 24 घंटे में आए केस: 17,282
• 24 घंटे में हुई मौतें: 104
• कुल केस: 7,67,438
• एक्टिव केस: 50,736
• अबतक हुई मौतें: 11,540 

दिल्ली में बेड की कमी नहीं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली में बेड की कमी नहीं है। अभी भी दिल्ली में 5 हजार बेड की व्यवस्था है। हम ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने पर पूरा ध्यान दे रहा है। मीडिया खबरों में दिखा रहा है कि अस्पतालों में बेड की कमी है, तो मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है। कुछ अस्पतालों में बेड की कमी आ सकती है, लेकिन दिल्ली में बेड की कमी नहीं है। आज भी 5 हजार बेड हैं। 

क्या बंद क्या खुला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपराज्यपाल के साथ हमारी बैठक हुए। जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। मॉल, जिम, स्पा, बाजार और अन्य चीज़ें बंद रहेंगी, सिनेमा हॉल 30 फीसदी के हिसाब से चल सकते हैं। वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें। अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जाना है उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी। लेकिन इसके लिए पास लेना होगा। 

 

Created On :   15 April 2021 7:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story