मुख्यमंत्री बघेल का भाजपा पर पलटवार, बोले - क्या यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है भाजपा

Chief Minister Baghel hit back at BJP, said - does BJP want law and order like UP
मुख्यमंत्री बघेल का भाजपा पर पलटवार, बोले - क्या यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है भाजपा
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल का भाजपा पर पलटवार, बोले - क्या यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है भाजपा

डिजिटल डेस्क, रायपुर। भिलाई में हुई तीन साधुओं की पिटाई का मामला सियासी मुद्दा बन चुका है। दो दिन पहले हुई इस घटना को लेकर भाजपा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोप बघेल सरकार पर लगाए हैं। इन आरोपों का शुक्रवार को यहां जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुईं, पुलिस को सफलता मिली है। चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं गया। अब और कैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं भाजपा वाले, यूपी के जैसा। जहां मंत्री का बेटा मार दे और कोई कार्रवाई भी न हो, क्या उसी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा शासित प्रदेशों में तो आम जनता के लिए अगल और भजापा नेताओं के लिए कानून अलग है। ये यहां छत्तीसगढ़ में नहीं होगा। यहां कानून का राज चलेगा।
 

Created On :   7 Oct 2022 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story