हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत

Chief Minister Baghel welcomed the Hockey World Trophy on reaching Raipur
हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत
रायपुर हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत

  डिजिटल डेस्क  , रायपुर। हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी का शनिवार को रायपुर पहुंचने पर सीएम हाउस में इसका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। ‘चक दे इंडिया’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री ने हाकी वल्र्डकप की ट्राफी उठाई। इस मौके पर प्रदेशभर से पहुंचे हॉकी खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए श्री बघेल ने कहा कि हॉकी के खिलाडिय़ों को अन्य खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे की फुगड़ी। ये पूरे देश में कहीं नहीं खेला जाता, सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही फुगड़ी खेला जाता है। हॉकी के खिलाडिय़ों को फुगड़ी खेलना चाहिए, इसके लिए मैदान जाने की जरुरत नहीं घर पर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं। फुगड़ी खेलने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है।

Created On :   25 Dec 2022 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story