मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की परिभाषा दुनिया को बता दी है। ईवीएम पर भाषण देने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीते तो ईवीएम को भूल गए। कांग्रेस में इतने सांसद बचे है कि एक नेनो कार में बन जाएंगे। आत्मचिंतन कर जनता के सामने जाओ हालांकि जनता हमारे साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा कि ईवीएम के लिए मोर्चा निकालने वाले लोग जनता के लिए मोर्चा क्यों नहीं निकालते है? वहीं पालकमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले 15 साल पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी की सरकार रही लेकिन बुटीबोरी के विकास की याद नहीं आई। वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस व समीर मेघे ने 3 हजार करोड़ रुपए की निधि लाई। 50 साल में जितनी निधि जिले को नहीं मिली उतनी निधि जिले को दी। बुटीबोरी को नगर परिषद बनाने की मांग को सरकार ने पूरा किया।
- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Chief minister devendra fadnavis maha janadesh yatra
दैनिक भास्कर हिंदी: महाजनादेश यात्रा का भव्य स्वागत : सीएम ने कहा - संतरानगरी को बनाया अंतरराष्ट्रीय शहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि संतरानगरी को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने के लिए मेट्रो से लेकर गरीब जनता के लिए मालिकी हक के पट्टे बांटने का काम किया है। 5 सालों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। अब आर्शीवाद लेने आया हूं, बताओ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुझे आशीर्वाद दोगे। इसके जवाब में महाजनादेश यात्रा का स्वागत करने आई जनता ने कहा हां। शुक्रवार को महाजनादेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस रथ पर सवार होकर निकले। वर्धा रोड से शहरभर में आरंभ होकर शहर में विभिन्न जगहों से होते हुए वह फेटरी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री फडणवीस का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का रथ से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए संबोधित किया। यात्रा के दौरान कुछ जगह मंच भी बनाए गए थे। ऐसा ही एक मंच अजनी चौक पर बना हुआ था जहां मुख्यमंत्री पहुंचते ही कार्यक्रम का संचालन चालू हो गया। तभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन चालू कर दिया। जैसे ही यह बात मंच से संचालन कर रहे कार्यकर्ता के ध्यान में आई तो उन्होंने अपना संचालन रोक िदया। रथ पर मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक सुधाकर कोहले उपस्थित थे। वहीं रैली में भाजपा शहराध्यक्ष प्रवीण दटके, महामंत्री संदीप जोशी सहित कई वरिष्ठनेता शामिल थे
बारिश के मौसम में डटे रहे कार्यकर्ता
दोपहर 2 बजे से महाजनादेश यात्रा आरंभ होने वाली थी इसके लिए पहले ही कार्यकर्ता जमा हो गए थे। इसके पहले ही जोरदार बारिश चालू हो गई। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा नहीं हुआ। हालांकि शहर से यात्रा प्रारंभ होने के दौरान बारिश थम गई जिससे लोगों को राहत मिल गई। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के िलए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यात्रा में सबसे सबसे आगे मोटर साइकिल पर कार्यकर्ता चल रहे थे, उसके बाद मुख्यमंत्री का रथ था और उसके पीछे चार पहिया वाहनों का काफिला था।
बुटीबोरी को 3 हजार करोड़ दिए
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बुटीबाेरी परिसर के विकास के िलए सरकार ने 3 हजार करोड़ की निधि दी। केन्द्रीयमंत्री नितीन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मेरे माध्यम से नागपुर जिले को पिछले 5 सालों में खूब निधि मिली है। बुटीबोरी नगर परिषद को भी जनता ने हमे दिया है। अगले 2 सालों में बुटीबोरी परिसर का चेहरा हम बदल देंगे। बुटीबोरी में महाजनादेश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। यहां पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक समीर मेघे, अनिल सोले, सुधीर पारवे, गिरीश व्यास, मल्लिकार्जुन रेड्डी, सुजीतसिंह ठाकुर, पंकज भोयर, पूर्व सांसद दत्ता मेघे, रमेश मानकर, अरविंद गजभिये, न.प.अध्यक्ष बबलू गौतम, जि.प. सदस्य रुपराव शिंगणे, वंदना पाल, विकास तोतडे, धनराज आष्टनकर, आकाश वानखेडे, अंबादास उके आदि उपस्थित थे


महाजनादेश यात्रा का कलमेश्वर में शुक्रवार को शाम 5 बजे आगमन हुआ। मुख्यमंत्री फडणवीस के दत्तक गांव फेटरी से यात्रा 4 बजे रवाना हुई। येरला गांव होते हुए कलमेश्वर की सीमा में 4.30 बजे प्रवेश की। नागपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव पोतदार ने यात्रा की अगुवाई की। प्रथम द्वार पर यात्रा का स्वागत शहर अध्यक्ष प्रकाश वरुलकर, नगरसेवक महादेवराव ईखार, संजय काकड़े ने किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा का शुभारंभ 1 अगस्त को वर्धा से कर राज्य की 152 विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क कर भाजपा द्वारा निर्धारित की गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करने का बीड़ा उठाया है। चंद्रकांत दादा पाटील, बावनकुले, सुरजीत सिंह ठाकुर के साथ फडणवीस 4233 किलोमीटर की यात्रा में 104 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उसमें से सावनेर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख है। इस विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल खिला कर भाजपा की झोली में सावनेर विधानसभा की सीट डालकर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने पर जोर रहेगा। कलमेश्वर बस स्टैंड के बाहर मुख्यमंत्री ने सावनेर जाते समय यात्रा बस से निकलकर बस की छत पर खड़े होकर जनता को संबोधित किया। फडणवीस ने आने वाले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कमल खिलाना है और इस बार सावनेर से कमल खिलाकर डा. राजीव पोतदार को लाने का जनता से वादा लिया। फडणवीस को सुनने के लिए हजारों लोग रिमझिम बारिश में घंटों भीगते रहे। मुख्यमंत्री का कलमेश्वर में दूसरा दौरा हुआ। पहला दौरा नगर परिषद के चुनाव में नगराध्यक्ष स्मृति ईखार के प्रचार के लिए आए थे। यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के नेता नागपुर से गिरीश व्यास, सोनबा मुसले, रमेश मानकर, दिलीप धोटे, नगराध्यक्ष ईखार, वर्षा पोतदार, मीनाताई तायवाड़े, बाबू चौव्हाण, पराग कपाले, ददन शुक्ला, संदीप सिंह, पाठक, हारून भाई दिलदार शेख, भूषन लखानी के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस निरीक्षक मारोती मुलुक के नेतृत्व में कड़ा बंदोबस्त था। पुलिस अधीक्षक राकेश ओला के मार्गदर्शन में कई खुफिया अधिकारियों, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पॉल ने ट्रैफिक को कंट्रोल किया। 30 मिनट के लिए एसटी महामंडल की बसों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था।

वर्धा में सीएम ने कहा कि यह गांधीजी, विनोबा भावे की कर्मभूमि है। इसके बाद भी पिछली सरकार ने जिले के विकास के लिए निधि नहीं दी। हमारी सरकार ने वर्धा के लिए रिकार्ड ब्रेक निधि दी। इस कारण जिले में अनेक विकासकार्य हुए। लोकसभा में कांग्रेस विसर्जित हो गई। अब विधानसभा में जिले से कांग्रेस का सफाया करने का आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, वर्धा के 6 हजार झोपड़पट्टी धारकों को स्थायी पट्टे देने का निर्णय सरकार ने लिया है। रामनगर के लीज धारकों की समस्या का समाधान कर उन्हें स्थायी अधिकार देने का प्रयास किया जाएगा। एकात्मिक आदिवासी प्रकल्प कार्याल वर्धा में मंजूर हुआ है। आगामी 15 से 20 दिनों में प्रकल्प कार्यालय क्रियान्वित करने की घोषणा उन्होंने की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो पार्टी में रहने की शपथ ले रहे हैं, वे पार्टी में रहेंगे या नहीं इस पर संदेह है। ईवीएम के खिलाफ कुछ राजनीतिक पार्टियां आंदोलन करने जा रहीं हैं। उन पार्टियों को जनता के बीच जाना चाहिए। जनता जनार्दन का दिल जीतना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति सीमित जगह की है। सबको पार्टी में नहीं ले सकते। महाराष्ट्र की समस्याएं खत्म नहीं हुईं हैं। आगे पांच साल भी समस्या निपटाने के लिए काम करना है। मेरी महाजनादेश यात्रा नहीं है। जनता के बीच संवाद करने के लिए संवाद यात्रा है। जनता को मन की बात सुनाना चाहते है। महाराष्ट्र में गत पांच वर्ष में जो विकासकार्य किए हैं उसे जनता के बीच पहुंचाना चाहते हैं। पिछले ५ वर्ष को लेखा-जोखा जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रहा हूं। उन्होंने आगे कि, भाजपा व शिवसेना के बीच युति होने वाली है। युति को आगामी चुनाव में अभूतपूर्व सफलता दिलाना है। कुछ पार्टियां भाजपा पर आरोप लगा रहीं हैं कि दूसरी पार्टियों के विधायकों को पार्टी में लेने के लिए मेगा भर्ती शुरू की गई है है। वह छोटी भर्ती थी। पत्र-परिषद में मंत्री व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक ठाकुर, सांसद रामदास तडस, विधायक डा. पंकज भोयर, पूर्व विधायक दादाराव केचे, पूर्व सांसद सुरेश वाघमारे, पूर्व सांसद विजय मुडे, वर्धा जिप अध्यक्ष नितीन मडावी, भाजपा नेता सुधीर दिवे, वर्धा नप अध्यक्ष अतुल तराले, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश देव आदि उपस्थित थे।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में रहने वाला पति गहने-डिग्री लेकर अमेरिका फरार, डोंबिवली थाने में दर्ज शिकायत
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : सड़क पर स्विमिंग पूल सा नजारा, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पानी में लगा दिया गोता
दैनिक भास्कर हिंदी: सिंगापुर जाने की जरूरत नहीं नागपुर में ही बनेगा शानदार प्राणी संग्रहालय
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर समेत विदर्भ में तापमान गिरा, रात से रुक-रुक कर बारिश, घंटों लेट उड़ाने
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में प्लास्टिक बंदी बेअसर , रोज निकलता है 100 टन प्लास्टिक