CM फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी मुख्यमंत्री पशुधन योजना

Chief Minister Livestock scheme will be implemented soon in Maharashtra
CM फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी मुख्यमंत्री पशुधन योजना
CM फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी मुख्यमंत्री पशुधन योजना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदेश में पशुधन की संख्या बढाने और इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना लागू करने जा रही है। राज्य के पशु संवर्धन मंत्री महादेव जानकर के अनुसार इस योजना को प्रदेश के सभी जिलों में शीघ्र कार्यान्वित किया जाएगा। राज्यमंत्री जानकर ने बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाती और जनजाती तथा सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की मांग पर उसे पशुधन इस तर्ज पर प्रत्येक को एक गाय, भैस, भेड, बकरी आदि पशुधन मुहैया कराया जाएगा।  उन्होने बताया कि राज्य सरकार किसानों को बैंकों की ओर से ऋण दिलाने में मदद करेगी। साथ ही ऋण पर ब्याज की रकम को सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

पशु संवर्धन के लिए बनेगा कैटल हॉस्टल

राज्यमंत्री जानकर ने बताया कि पशु संवर्धन विभाग की ओर से प्रदेश में कैटल होस्टल शुरु किया जा रहा है। प्रयोगिक तौर पर इसे उस्मानाबाद और पालघर जिले में स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद सभी जिलों में स्थापित किए जायेंगे, जहां किसान अपने पशुओं को वहां रख सकेंगे। इन पशुओं की देखरेख पशु संवर्धन विभाग करेगा और इस माध्यम से प्राप्त होने वाली आय का हिस्सा किसानों को दिया जाएगा। जानकार ने बताया कि राज्य में दुध के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। फिलहाल रोजाना दूध का करीब 1 करोड़ 30 लाख लीटर उत्पादन हो रहा है। इससे पहले प्रदेश में रोजाना 57 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता था। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एग्रो व र्ल्ड 2018 परिषद में पहुंचे राज्यमंत्री जानकर ने बातचीत में यह जानकारी दी।

महिला राष्ट्रीय जैविक महोत्सव में महाराष्ट्र की 26 महिला उद्यमी ने लिया भाग

उधर महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से शुक्रवार से प्रारंभ हुए महिला राष्ट्रीय जैविक महोत्सव में महाराष्ट्र की 26 महिला उद्यमियों ने भाग लिया है। राजधानी के जनपथ रोड पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में आयोजित महोत्सव का केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उद्घाटन किया। 4 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश जैविक संस्कृति को बढावा देना और महिला तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।

महोत्सव में प्रदेश के नागपुर, अमरावती, भंडारा, यवतमाल, वाशिम, हिंगोली, बीड, औरंगाबाद और मुंबई की महिला जैविक उद्यमियों सहित विदर्भ कपास उत्पादक समिति, सबीना असोसिएशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्म्स के भी यहां स्टॉल लगे है। महोत्सव में वाशिम जिले के मंगरुलपीर का जैविक खपली गेहूं को रखा गया है। इसी तरह विभिन्न राज्यों के जैविक वस्तुओं के उत्पाद और निर्माता अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रही है।

Created On :   26 Oct 2018 9:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story