निजी दौरे पर पेंच पार्क आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan came to Pench Park on a personal tour
निजी दौरे पर पेंच पार्क आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश निजी दौरे पर पेंच पार्क आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क, सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम को पेंच नेशनल पार्क पहुंचे। वे यहां सोमवार तक रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी दौरा बताया जा रहा है। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी आई  हुईं हैं। शाम चार बजे सीएम ने पत्नी साधन सिंह के साथ पेंच के बफर एरिया टिकारी और कुंभपानी की सैर की। हालांकि उन्हें एक भी टाइगर और तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। जंगल में गौर, सांभर और चीतल के अलावा अन्य वन्यजीव देखने को मिला। सीएम अगले दिन पेंच के कोर एरिया की सैर कर सकते हैं।

उन्होंने रात्रि विश्राम कर्माझिरी के सरकारी रेस्ट हाऊस में किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री  का एक सप्ताह में दूसरी बार सिवनी दौरा है। इसके पहले वे भाजयुमो के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इसी महीने की पांच तारीख को सिवनी जिला मुख्यालय आए थे। शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सिवनी विधायक दिनेश राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

 

Created On :   13 Nov 2022 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story