मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 'अब्बाजान' कहने वाले लोग हजम कर जाते थे गरीबों का राशन

Chief Minister Yogi said- In the year 2017, those who called Abbajan used to digest the ration
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 'अब्बाजान' कहने वाले लोग हजम कर जाते थे गरीबों का राशन
योगी का सपा पर निशाना मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 'अब्बाजान' कहने वाले लोग हजम कर जाते थे गरीबों का राशन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अब्बजान वाली टिप्पणी को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। सीएम योगी को उनके बयान के लिए लगातार टारगेट किया जा रहा है। दरअसल, बीते रविवार को कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया।

योगी ने सपा के साथ बसपा को घेरा और कहा कि इनकी सरकारों ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करते लोगों को "अंधेरे में रखा।" सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे। 

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भाजपा की मंशा घोर सांप्रदायिकता और नफरत के अलावा किसी अन्य एजेंडे पर चुनाव लड़ने की नहीं है। उसका सारा जहर मुस्लिमों (Muslim) के प्रति होता है, यहां एक मुख्यमंत्री हैं जो दोबारा ये दावा कर चुनाव जीतना चाहते हैं कि मुस्लिमों ने हिंदुओं के हिस्से का पूरा राशन खा लिया।

सपा नेता आशुतोष सिन्हा ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ को असंसदीय भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता, और ये दर्शाता है कि वो कम पढ़े-लिखे हैं।ऐसा इसलिए है क्योंकि जो पढ़े-लिखे हैं, वो उचित और सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए. ऐसी भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए भी दुखद है।

Created On :   13 Sep 2021 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story