गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मुंबई में होगी बैठक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महाराष्ट्र गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मुंबई में होगी बैठक

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देश के गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की जल्द ही मुंबई में बैठक होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की पहल पर यह बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, सामाजिक सौहार्द समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। रविवार को शिवसेना सांसद संजय राऊत ने यह जानकारी दी। राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मुंबई में बैठक बुलाने की इच्छा व्यक्त की है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष पवार के बीच एक बैठक हुई है। जिसमें तय हुआ है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के नेताओं की बैठक मुंबई में बुलाया जाएगी। बैठक के लिए महाराष्ट्र की ओर से विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। राऊत ने कहा कि देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। इसलिए विपक्ष के 13 दलों के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री को सामाजिक सौहार्द के लिए मन की बात कहनी चाहिए। इस बीच राऊत ने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम लिए बिना उन्हें महाराष्ट्र का नव हिंदू ओवैसी करार दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती पर कुछ लोग महाराष्ट्र में दंगा फैलाने की कोशिश में थे। लेकिन राज्य की जनता और पुलिस प्रशासन की सजगता से यहां शांति बनी रही है। 
 

Created On :   17 April 2022 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story