- Home
- /
- भाजपा नेता चिंतामण इवनाते का दिल्ली...
भाजपा नेता चिंतामण इवनाते का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन

By - Bhaskar Hindi |11 Dec 2018 7:09 PM IST
भाजपा नेता चिंतामण इवनाते का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता चिंतामण इवनाते का दिल्ली में मंगलवार को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। इवनाते की पत्नी माया इवनाते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की सदस्य है। जानकारी के मुताबिक चिंतामण इवनाते पिछले दो दिन से दिल्ली में अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर रुके हुए थे। आज सुबह उन्हे सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद उन्हे यहां एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी उपचार के दौरान दोपहर को मृत्यु हुई। उनके पार्थिव को शाम को ही नागपुर रवाना कर दिया गया है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ समय से वे सक्रीय राजनीति से दूर थे।
Created On :   11 Dec 2018 9:31 PM IST
Next Story