- Home
- /
- चंद्रपुर : ढाई वर्ष बाद पकड़े गए...
चंद्रपुर : ढाई वर्ष बाद पकड़े गए चीतल के शिकारी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। चीतल का शिकार करने वाले आरोपियों को ढाई वर्ष बाद गिरफ्तार करने में वन विभाग को सफलता मिली है। वनविभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2019 को सिंधी गांव में चीतल के मांस का बंदोबस्त करने की जानकारी मिलने पर आराेपी बापूजी कोडापे को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। लेकिन इसमें शामिल दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। ऐसे में मंगलवार 21 मार्च की सुबह के दौरान दोनों फरार आरोपी सिंधी निवासी साईंनाथ बापूजी काडापे (39) और संजय मारोती कोडापे (42) को सिंधी गांव में उनके घर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई उपवनसंरक्षक श्वेता बोड्डू के मार्गदर्शन में उपविभागीय वनाधिकारी अमोल गर्कल, वनपरिक्षेत्र अधिकारी विदेशकुमार गलगट के नेतृत्व में क्षेत्र सहायक एन. के. देशकर, क्षेत्र सहायक पी. आर. मत्ते, ईश्वर रूद्रशेटटी, वनरक्षक सुलभा उरकुडे, सुनील मेश्राम, संजय सुरवसे ने की।
Created On :   22 March 2022 4:25 PM IST