दावे आपत्तियां 18 अप्रैल तक प्राप्त की जाएंगी
By - Sanjana Namdev |9 April 2023 5:33 AM GMT
पन्ना दावे आपत्तियां 18 अप्रैल तक प्राप्त की जाएंगी
डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिले में नगरीय निकाय, पंचायत के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 6 अप्रैल को किया गया है। आगामी 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी कार्यालयीन समय के दौरान प्रत्येक कार्य दिवस में नियत स्थान पर उपस्थित रहकर दावे आपत्ति फार्म प्राप्त करेंगे। रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस दौरान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   9 April 2023 5:33 AM GMT
Next Story