गड्‌ढों के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में भिड़ंत

Clash between BJP workers and police taking out a front against the potholes of the roads
गड्‌ढों के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में भिड़ंत
राजनीति गड्‌ढों के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में भिड़ंत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की भरमार पर राजनीति तेज हो गई है। गांधी जयती के मौके पर सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिडंत हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया जिससे मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित कई लोग घायल हो गए। इस बीच भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने चेतावनी दी है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकालेगी। 

तिवाना ने कहा की जिस प्रकार का व्यवहार आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ लिया गया वह सरकार का युवाओं के प्रति रवैया दर्शाता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या शहर के युवा को शहर के रास्तों का हालत पूछने का भी हक नही? उन्होने आरोप लगाया क् सड़कों की मरम्मत के नाम पर मुंबईकरों को 1200 करोड़ का चूना लगाने की तैयारी है। मुंबई पिछले 36 सालों से बीएमसीमें हो रहे भ्रष्टाचार से त्रस्त है। 


   

Created On :   2 Oct 2021 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story