300 रुपए के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत और दर्जनभर घायल

Clash between two groups for the 300 rupees in chhatarpur mp
300 रुपए के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत और दर्जनभर घायल
300 रुपए के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत और दर्जनभर घायल

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। पैसों के लेन देन को लेकर चंदला गांव के ढुमखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग दानों पक्षों के घायल हुए है। घायलों में महिलाए और बुर्जुग भी शामिल है जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर जो विवाद के लिए जो बाते समाने आ रही है। उसमें यह बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति से तीन सौ रुपए लिए थे। उसी पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि कुछ माह पूर्व हुए जल ग्रहण के चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी बात को लेकिर मारपीट हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट रुप से यह नहीं कहा जा सकता है कि विवाद की मुख्य वहज क्या है।

जमकर चले लाठी ड़ंड़े
जिस समय गांव में विवाद हुआ उस समय दोनों पक्षों के लोगों के सर में खून सवार था। एक दूसरे के खून के प्यासे लोगों के हाथ में जो आया उसी को लेकर एक दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। कोई लाठी लेकर लडऩे पहुंचा तो कोई धारदार हथियर से वार कर रहा था। गांव में हुए खूनी संघर्ष के बाद से पूरे  गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। विवाद की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गंभीर चोट की वजह से हूई मूरत की मौत
विवाद के दौरान मूरत सिंह के शरीर में गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अच्छेलाल यादव,बाबू यादव,विश्वनाथ यादव, सुखरानी यादव,भरत यादव,गिल्ला यादव व अन्य का  का विवाद मूरत यादव,कमला यादव, रतन यादव,रामरतन यादव,सुदामा यादव,रामगोपाल यादव,राजकुमार यादव,हल्के यादव,व अन्य के बीच हुआ था। मारपीट के दौरान मूरत यादव को गंभीर चोटे पुहंची जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
खूनी संघर्ष में घायल हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 307 और बलवा का मामला दर्ज किया है। चंदला थाना प्रभारी शौरभ त्रिपाठी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक सभी घायलों के बयान नहीं लिए जा सके है। बयान लिए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है।

Created On :   17 Sept 2018 7:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story