साफ और स्वच्छ शहर को मिलेगा 15 करोड़ का पुरस्कार

Clean and clean city will get 15 crore award
साफ और स्वच्छ शहर को मिलेगा 15 करोड़ का पुरस्कार
महाराष्ट्र साफ और स्वच्छ शहर को मिलेगा 15 करोड़ का पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  मुख्यमंत्री ने शहरों के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के लिए 90 दिनों का कार्यक्रम घोषित किया है। आगामी 2 अक्टूबर से 31 दिसंबर की अवधि में बेहतर कामकाज करने वाले प्रभाग और शहरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत बेहतर काम करने वाले प्रथम 3 शहरों को क्रमशः 15 करोड़, 10 करोड़ और 5 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए जनआंदोलन बनाना चाहिए।

मुंबई मनपा आयुक्त चहल को मिला अभय!

प्रदेश में शिंदे सरकार के आने के बाद मुंबई मनपा के आयुक्त तथा प्रशासक इकबाल सिंह चहल के तबादले को लेकर अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है। शुक्रवार को स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ने मुंबई मनपा आयुक्त चहल की जमकर तारीफ की। इससे समझा जा रहा है कि चहल फिलहाल मुंबई मनपा आयुक्त पद पर बने रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चहल चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चहल निश्चित रूप से कर्तव्यनिष्ठ हैं। उनसे और बेहतर काम की अपेक्षाएं हैं।
 

Created On :   1 Oct 2022 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story