नागपुर में छाए हुए बादल , तापमान बढ़ा

Cloud cover in Nagpur, temperature rises
नागपुर में छाए हुए बादल , तापमान बढ़ा
मौसम नागपुर में छाए हुए बादल , तापमान बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में अवदाब बनने  से नागपुर समेत विदर्भ में पारा ऊपर चढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में नागपुर का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री बढ़ गया है। इससे ठंडी से थोड़ी राहत मिली है। ठंडी से राहत मिलने का सिलसिला आैर 2 दिन चलेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बादल छाए रहेंगे : मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश व आेडिशा तट से 600 किमी दूर बंगाल की खाड़ी में अवदाब बना हुआ है। इससे हवा का रुख बदल गया है। दक्षिण-पूर्वी हवा आने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे हवा की गति कम हो गई है। दक्षिण-पूर्वी हवा कम ठंडी होती है। अवदाब आगे आंध्र व आेडिशा की तट के पास जाकर चक्रवात बनने की संभावना है। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। इसी कारण ठंड से राहत जारी रहेगी। शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Created On :   4 Dec 2021 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story