सीएम फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में तय समय पर होगा विधानसभा चुनाव 

CM devendra fadnavis on maharashtra assembly election 2019
सीएम फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में तय समय पर होगा विधानसभा चुनाव 
सीएम फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र में तय समय पर होगा विधानसभा चुनाव 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कराए जाने के अटकलों को खारिज कर दिया है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जब होना है तभी होंगे। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश भाजपा समय से पहले चुनाव कराने के मुड में नहीं है। प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी शिवसेना की नाराजगी लगातार बनी हुई है।

सरकार के कामकाज को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आती है। शिवसेना ने अगला लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग लड़ने का फैसला ले लिया है। शिवसेना ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव भी पास किया है। शिवसेना सांसद संजय राऊत कह चुके हैं कि हम मजबूरी में भाजपा के साथ सरकार चला रहे हैं। शिवसेना के इस रूख के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराएगी।

केंद्र में भी भाजपा की सत्ता होने के कारण इससे पार्टी को फायदा मिलेगा, लेकिन अब मुख्यमंत्री के बयान से साफ हो गया है कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की संभावना कम ही है। महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2014 के अक्टूबर महीने में हुआ था।

Created On :   4 March 2018 11:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story