बंद चीनी मिलों को शुरू करेगी सरकार : सीएम फडणवीस

CM fadnavis say maharashtra Government will start closed sugar mills
बंद चीनी मिलों को शुरू करेगी सरकार : सीएम फडणवीस
बंद चीनी मिलों को शुरू करेगी सरकार : सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, उमरखेड़/यवतमाल। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सरकार बंद चीनी मिलों को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। इसी प्रकार कई योजनाओं का युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही उमरखेड़ में इसापुर बांध से जलापूर्र्ति योजना के तहत पाइपलाइन से जलापूर्ति की जाएगी, जिससे आगामी  30 वर्षोंं तक के लिए जलापूर्ति का नियोजन किया जाएगा। कुल 52 करोड़ की जलापूर्ति योजना की नींव रखते समय वे  उमरखेड़  में बोल रहे थे।  उमरखेड़ नगर पंचायत के सारडा जीण के प्रांगण में आधारशिला का उनके हाथों अनावरण हुआ।

अन्य विकासकार्यों का भी किया भूमिपूजन
 इस समय विविध विकासकार्यों का भूमिपूजन भी उनके हाथों  हुआ। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र नजरधने, अशोक उइके, संजीवरेडड्डी बोदकुरवार, राजेंद्र पाटनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांता पाटील, नगराध्यक्ष नामदेव ससाणे, पार्षद नितीन भूतड़ा आदि उपस्थित थे। इस समय मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि स्मार्ट शहर, अमृत योजना व 14 वें वित्त आयोग से 21 हजार रुपए करोड़ की राशि मिली है। इसी प्रकार घनकचरा प्रबंधन प्रक्रिया के तहत खाद निर्मिती के लिए हरित सिटी कंपोस्ट ब्रांड बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में कचरे की समस्या मिटेगी। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ वषों में आबादी बढ़ गई है। यहां बुनियादी सुविधाओं का उचित नियोजन नहीं होने के कारण नागरी समस्याएं निर्माण हुई है। उन्होंने कहा कि सामान्य लोगों को खुद का घर मिले, इसीलिए घरकुल को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेल मार्ग तेजी से पूर्ण किया जाएगा, ताकि यातायात व रोजगार की समस्या हल हो सके। इस समय जलयुक्त शिवार उपक्रम के जरिए 11 हजार गांव सूखामुक्त होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने विदर्भ व मराठवाड़ा के 130  सिंचाई प्रकल्प पूर्ण करने के लिए 30 करोड़ देने की बात कहीं। 

किसान दो बार लेे सकेंगे फसल
उन्होंने कहा कि यह प्रकल्प पूर्ण होने पर किसान दो बार फसल ले सकेंगे। मृद्रा योजना से 10 लाख तक बिना तारण कर्ज मिल रहा हैं, उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों पूर्व नगराध्यक्ष सुरेशचंद्र माहेश्वरी, सनाउल्ला अमानउल्ला, श्यामसुंदर उत्तरवार, वामणराव उत्तरवार, कृष्णगोपाल उत्तरवार, राधेश्याम जांगिड़ का सत्कार किया गया। इस समय विधायक नजरधने ने विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रस्तावना नगराध्यक्ष ससाणे ने रखीं। इस समय शासकीय उपजिला अस्पताल व विडूल में 33 के.वी उपकें द्र सहित अनेक योजनाओं का भूमिपूजन किया गया।

Created On :   13 April 2018 10:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story