पुरस्कार वितरण के साथ युवा महासंगम, सीएम फडणवीस करेंगे 50 हजार युवाओं को संबोधित

CM Fadnavis will address about 50,000 youth on 3rd Februrary
पुरस्कार वितरण के साथ युवा महासंगम, सीएम फडणवीस करेंगे 50 हजार युवाओं को संबोधित
पुरस्कार वितरण के साथ युवा महासंगम, सीएम फडणवीस करेंगे 50 हजार युवाओं को संबोधित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सीएम चषक के पुरस्कार वितरण समारोह के बहाने युवाओं को पार्टी के करीब लाने की कोशिश में है। पार्टी की इकाई भाजपा युवा मोर्चा ने 3 फरवरी को सायन के सोमैया ग्राऊंड में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ युवा महासंगम सभा भी आयोजित की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य भर के लगभग 50 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे।

मुंबई युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित भारतीय ने कहा कि ‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’ मुहिम के तहत युवा महासंगम सभा के जरिए साल 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगूल फूंका जाएगा। इस सभा में 50 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। हालांकि भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने दावा किया कि पुरस्कार वितरण समारोह और युवा महासंगम का आयोजन राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम चषक के जरिए युवाओं को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए एक मंच दिया गया। खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राज्य स्तर के विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए यह आयोजन किया गया है। 

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक योगेश टिलेकर ने कहा कि सीएम चषक स्पर्धा के तहत 8 खेल और 4 कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। राज्य भर में हुई 8 लाख स्पर्धाओं में 42 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। हर विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर स्पर्धा आयोजित की गई। टिलेकर ने बताया कि पुरस्कार वितरण और युवा महासंगम सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे, भाजपा की राष्ट्रीय युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन, खेल मंत्री विनोद तावडे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहेंगे।

Created On :   31 Jan 2019 1:18 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story