मुख्यमंत्री ने कहा- पहले सरकारी योजनाओं में एजेंट लगाते थे सेंध

CM said earlier schemes of central govt not reached to citizens
मुख्यमंत्री ने कहा- पहले सरकारी योजनाओं में एजेंट लगाते थे सेंध
मुख्यमंत्री ने कहा- पहले सरकारी योजनाओं में एजेंट लगाते थे सेंध

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि पहले केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं एजेंट नागरिकों तक पहुंचाने नही देते थे। नागरिकों को जमकर लूटते थे। लेकिन अब जनसहभाग के कारण नागरिकों तक योजनाएं पहुंच रही है। गणेश कला क्रीड़ा मंच के सभागृह में अनुलोम लोकराज्य अभियान आयोजित किया गया था। जिसके सारथ्य समाज विकास सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जो नागरिकों तक पहुंचना जरूरी होता है। पहले इन योजनाओं को एजेंट नागरिकों तक पहुंचने ही नहीं देते थे। वे योजनाओं को लूटा करते थे। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। 


नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिली

जनसहभाग के कारण नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि कई अलग एलग योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकारी अधिकारी आगे आएं। जब सरकारी अधिकारी आम लोगों से जुड़ते हैं। तब समाज के विकास और परिवर्तन की शुरूआत होती है। सभी सरकारी योजनाओं का आत्मा जनसहभाग ही होता है। इसलिए जनसहभाग अधिक से अधिक बढ़ना चाहिए। 


अतिथियों ने लिया हिस्सा

समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. नितीन करमालकर, महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय राहू के उपकुलपति डॉ. के.पी. विश्वनाथा, पशुसंवर्धन आयुक्त कांतीलाल उमाप, समाजकल्याण आयुक्त मिलींद शंभरकर, अहमदनगर के जिलाधिकारी अभय महाजन, पीएमआरडीए के निदेशक किरण गित्ते, पिंपरी-चिंचवड़ के आयुक्त श्रावण हार्डीकर, अहमदनगर महानगरपालिका के आयुक्त घनश्याम मंगले, विभागीय सूचना कार्यालय के उपनिदेशक मोहन राठौड़ को अनुलोम सन्मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समय सामाजिक न्यायमंत्री दिलीप कांबले, पुणे की महापौर मुक्ता ितलक, प्रसिध्द जलविशेषज्ञ राजेंद्रसिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रविणसिंह परदेशी, विभागीय आयुक्त चंद्रकांत दलवी, अनुलोम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल वझे, सारंगधर निर्मल, हर्षल मोर्डे, मयूर राजे आदि उपस्थित थे। 
 

Created On :   31 Jan 2018 8:09 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story