जन आशीर्वाद यात्रा : सीएम शिवराज बोले- 2003 तक बीमारू राज्य था मध्य प्रदेश

cm shivraj singh chouhan jan ashirwad yatra in sihora jabalpur mp
जन आशीर्वाद यात्रा : सीएम शिवराज बोले- 2003 तक बीमारू राज्य था मध्य प्रदेश
जन आशीर्वाद यात्रा : सीएम शिवराज बोले- 2003 तक बीमारू राज्य था मध्य प्रदेश

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। वर्ष 2003 तक मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी। यहां न तो सड़कें थी और न ही बिजली। आम आदमी को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता था। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश ने लगातार विकास किया है। आज मध्य प्रदेश विकासील प्रदेशों की श्रेणी में आता है। घर-घर बिजली पहुंची हैं। सड़कें  बनायी जा रहीं हैं। पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। होनहार बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार ने ले ली है। इसके साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बात जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कही है। उनकी यात्रा सिहोरा से होते हुए जबलपुर पहुंच रही है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा आज गुरूवार को सिहोरा से प्रारंभ हो गई। सिहोरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। भाजपाईयों में उनका स्वागत करने की होड़ मची रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिहोरा हैलीपैड से रोड शो करते हुए नया बस स्टैंड, सोनम ढाबा, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक एटीएम, चर्च के सामने, मस्जिद के पास, कॉपरेटिव बैंक, पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए पुराना बस स्टैंड यात्रा पहुंचेगी, जहां मंच सभा होगी। उनके साथ यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहेंगे।

ऐसे होगा शहर में प्रवेश
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पूरे प्रदेश में निकलने के बाद अपने जबलपुर जिले में प्रवेश कर रही है जो कि जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। सिहोरा से आगे घाट सिमरिया, मोहतरा, जुझारी, कछपुरा, गोसलपुर, बरनू तिराहा, गांधीग्राम होते हुए यात्रा पनागर विधानसभा में यात्रा प्रवेश किया। पनागर में मंच सभा आयोजित हुयी। इसके बाद यात्रा पनागर से अधारताल बिरसा मुंडा चौक पहुंचेगी, जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा केंट विधानसभा अंतर्गत मोनी तिराहा पहुंचेगे।

रोड-शो मोनी तिराहा से होगा प्रारंभ
मुख्यमंत्री केंट विधानसभा अंतर्गत मोनी तिराहा से रोड शो करते हुए रांझी दर्शन सिंह तिराहा में रथ सभा करेंगे। दर्शन तिराहा से मेन बाजार रांझी, व्हीकल मोड, गोकलपुर, सतपुला से पूर्व विधानसभा अंतर्गत कांचघर चौक पहुंचकर रथ सभा एवं घमापुर चौक में रथ सभा करते हुए बेलबाग, छोटी ओमती, होते हुए बड़ी ओमती पहुचेंगे, जहां से उत्तर विधानसभा अंतर्गत विक्टोरिया अस्पताल तुलाराम चौक, अंधेरदेव, खजांची चौक, बड़ा फुहारा होते हुए घमंडी चौक में रथ सभा करेंगे तथा गढ़ा फाटक, लोहिया पुल, रानीताल, यादव कॉलोनी होते हुए कछपुरा ब्रिज पहुचेंगे, जहां से पश्चिम विधानसभा अंतर्गत संजीवनी नगर, पंडा की मढिय़ा, गढ़ा बाजार, आनंद कुंज होते हुए बीटी तिराहा में यात्रा का समापन रथ सभा के साथ होगा।

स्वागत करने उमड़ी भीड़
जन आशीर्वाद यात्रा लेकर शहर आ रहे मुख्यमंत्री का स्वागत करने की भाजपाईयों में होड़ मची है। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की अगवानी एवं यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, राज्यमंत्री शरद जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, युमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, जिपं अध्यक्ष मनोरमा पटैल, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, एलबी लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, धीरज पटेरिया, आनंद बर्नाड, डॉ. जितेन्द्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, सदानंद गोडबोले, कमलेश अग्रवाल, अखिलेश जैन, राजा मोर, बालचंद जैन, रजनी यादव, संदीप जैन, रानू तिवारी, राजेश मिश्रा, राजेश दाहिया, शिवराम बेन, राजेश राय आदि ने की है।

Created On :   25 Oct 2018 9:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story