- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Cm spent 90 lakh for Switzerland tour while officer spend 7 crore
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम फडणवीस की यात्रा का खर्च 90 लाख, अधिकारियों का 7 करोड़,एसीबी जांच की मांग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आरोप लगाया है कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को वरिष्ठ की मंजूरी दिलाने के लिए उन्हें मंहगी स्विटजरलैंड यात्रा का तोहफा दिया गया है। पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि इस साल जनवरी में स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में हिस्से लेने गए उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश गवई और उनकी टीम पर 7 करोड़ 63 लाख रुपए खर्च किए गए। जबकि इसके पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के दावोस दौरे पर सिर्फ 90 लाख रुपए खर्च हुए थे। मलिक ने इसे घोटाला बताते हुए मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एसीबी) से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत हम लोकायुक्त से भी करेंगे।
गुरुवार को विप में विपक्ष के नेता धनंजय मुडे के सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि 20 जनवरी 2019 को दोवास दौरे पर गई अधिकारियों की टीम का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश गवई कर रहे थे। मलिक ने कहां की मुंबई में कई पड़ी ट्रैवल्स कंपनियां कार्यरत हैं, इसके बावजूद इन अधिकारियों ने अपने विदेशी दौरे के लिए एक अमेरिकी कंपनी की सेवाएं ली। उन्होंने कहा कि सिर्फ किराए की कार पर ही 62 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि पांच लोगों के रहने, नास्ते व कपड़े धोने पर 2 करोड़ खर्च हुए। इन सब के लिए अमेरिकी कंपनी प्रीमियर मोटर एंड कार को एमआईडीसी की तरफ से भुगतान किया गया है।
बिल्डरों को फायदा पहुंचाने उद्योग नीति
मलिक ने आरोप लगाया कि दरअसल हाल ही में घोषित राज्य की औद्योगिक नीति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी पहले विरोध में थे। उन्हें राजी करने के लिए दावोस यात्रा के बहाने उन्हें सात करोड़ की रिश्वत दी गई।
ऐसे बड़ा स्वीटजरलैंड दौरे का खर्च
वर्ष खर्च
2015 89,53,457रु.
2018 1,93,31,1185रु.
2019 7,63,20,886रु.
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नौकरियों में OBC समाज के प्रतिनिधित्व की समीक्षा करेगी राज्य सरकार - देवेंद्र फडणवीस
दैनिक भास्कर हिंदी: जानलेवा बन गई सड़क, परेशान जनता ने रख दिया नाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मार्ग
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम देवेंद्र फडणवीस की गैर मौजूदगी में मंत्री समूह लेगा फैसले
दैनिक भास्कर हिंदी: अमेरिका – कनाडा दौरे पर रवाना हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस