महिला बचत समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, माल बिक्री के लिए मिलेगी जगह : फडणवीस

CM will provide shelter to sell the products of Mahila Bachat Samooh
महिला बचत समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, माल बिक्री के लिए मिलेगी जगह : फडणवीस
महिला बचत समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, माल बिक्री के लिए मिलेगी जगह : फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिला बचत समूहों को उत्पादित माल की बिक्री के लिए जिला स्तर पर स्वतंत्र जगह उपलब्ध कराने की घोषणा की है। बचत समूहों को प्रबंधन के संदर्भ में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा फडणवीस ने दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के परिसर में ग्राम विकास व पंचायत राज विभाग की आेर से आयोजित महालक्ष्मी सरस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि, राज्य में महिला बचत समूहों के मूवमेंट से 38 लाख परिवार जुड़े हैं आैर इससे एक बड़ी व्यावसायिक श्रृंखला निर्माण हुई है। 50 फीसदी महिला शक्ति का देश की उत्पादन क्षमता में बड़ा योगदान है आैर इनके योगदान के बगैर देश आगे बढ़ नहीं सकता। अर्थव्यवस्था को गति देने की क्षमता इनमें है। 5 लाख परिवारों की रोजी-रोटी चलाने वाली महिला बचत समूहों की उत्पादन क्षमता 500 करोड़ तक है।

सरकार की तरफ से महिलाआें के लिए विविध योजनाएं चलाई जाती हैं आैर अब तक 42 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने बचत समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, महिलाएं कर्ज डुबाती नहीं है। समय के पहले ही कर्ज का भुगतान कर देती हैं। 27 हजार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 14 हजार युवक-युवतियों को रोजगार मिला है। 1 करोड़ 25 हजार युवक-युवतियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, महिलाआें को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। नागपुर में हरित क्रांति क्षेत्र विकास के लिए महिला बचत समूह की 1000 महिलाआें को काम दिया गया है।

स्वयंसहायता समूह के बचत समूहों का मुख्यमंत्री व पालकमंत्री के हाथों सत्कार किया गया। प्रास्ताविक जीवनोन्नति अभियान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अार. विमला ने किया। मंच पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष निशा सावरकर, सांसद डा. विकास महात्मे, विधायक सर्वश्री सुधाकर देशमुख, गिरीश व्यास,  प्रा. जोगेंद्र कवाडे, मल्लिकार्जुन रेड्डी, पूर्व विधायक आशीष जायस्वाल, ग्राम विकास सचिव असीम गुप्ता, विभागीय आयुक्त अश्विन मुद्गल, जिला परिषद सीईआे संजय यादव उपस्थित थे।    
 

Created On :   22 Oct 2018 2:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story