- Home
- /
- यशोमती ठाकुर को मंत्रिमंडल से तुरंत...
यशोमती ठाकुर को मंत्रिमंडल से तुरंत हटाए सीएमः चंद्रकांत पाटील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। अमरावती की एक अदालत ने ठाकुर को तीन महिने की सजा सुनाई है। पाटील ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में अदालतने ठाकुर को जेल की सजा सुनाई है, इस लिए उन्हें तत्काल मंत्रीमंडल से हटाया जाना चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अदालत से जेल की सजा सुनाए जाने के बाद ठाकुर को नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन वे मंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं दिखाई दे रही हैं। ठाकुर खुद से इस्तीफा नहीं देती तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री कोई भूमिका नही ले रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस के सामने नतमस्तक होते दिख रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के हित में मुख्यमंत्री को अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए। पाटील ने कहा कि यशोमति ठाकुर ने कहा है कि ऊपरी अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा। इस लिए अदालत से निर्दोष साबित होने तक तो उन्हें मंत्रीपद छोड़ना चाहिए।
Created On :   17 Oct 2020 6:11 PM IST