- Home
- /
- ठंड हुई गायब, तापमान में उछाल जारी
ठंड हुई गायब, तापमान में उछाल जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तापमान लगातार बढ़ने से नागपुर समेत विदर्भ से ठंड गायब हो गई है। दिन हो या रात, लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। उत्तर भारत में ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से हवा की दिशा बदल गई है आैर इसी कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है।
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से हवा की दिशा पूर्वी से दक्षिण-पूर्वी होकर उत्तर की तरफ जा रही है। इसी कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बादल छाए रहने से ठंड पर एक तरह से ब्रेक लग गया है। दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान थोड़ा-थोड़ा घटेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान रहने की उम्मीद है। जनवरी खत्म होने तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
7 जनवरी 31.0 18.0
6 जनवरी 30.2 18.3
5 जनवरी 29.9 17.0
4 जनवरी 27.1 14.6
3 जनवरी 30.0 15.1
2 जनवरी 28.7 13.7
1 जनवरी 28.3 13.3
Created On :   8 Jan 2021 3:37 PM IST