- Home
- /
- नागपुर में ठंड का असर, 5 दिन में 7...
नागपुर में ठंड का असर, 5 दिन में 7 डिग्री गिरा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तरी हवा आने से नागपुर समेत आस-पास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। 5 दिन में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम शुष्क होने से रात को ठंड कुछ अधिक महसूस हो रही है। अगले 3-4 दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
बहुत अंतर की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिन तक उत्तरी हवा जारी रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी, जिस कारण दिन में ठंड का एहसास कम होगा। शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। अभी बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। एक डिग्री कम या ज्यादा रह सकता है।
शीत लहर का अनुमान
गोंदिया जिले में शीत लहर चल रही है। रविवार को गोंदिया में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। 11 एमएम बारिश भी दर्ज की गई। नागपुर जिले में भी शीत लहर की संभावना जताई गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री आैर गिरा तो शीत लहर आने की संभावना है।
Created On :   1 Feb 2021 12:57 PM IST