उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से शीतलहर

Cold wave due to cold wind coming from North India
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से शीतलहर
मौसम उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से शीतलहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण नागपुर दूसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा। शुक्रवार को भी नागपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा।  फिलहाल ठंडी से राहत मिलने की संभावना कम है।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण नागपुर समेत विदर्भ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवा की चुभन से सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है। न्यूनतम तापमान जिस रफ्तार से गिरा है, उससे रात को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं।

Created On :   29 Jan 2022 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story