नागपुर में शीतलहर का असर, पारा 5.1 डिग्री तक लुढ़का

Cold wave in Nagpur, mercury slips to 5.1 degree
नागपुर में शीतलहर का असर, पारा 5.1 डिग्री तक लुढ़का
नागपुर में शीतलहर का असर, पारा 5.1 डिग्री तक लुढ़का

डिजिटल डेस्क,नागपुर। उत्तर भारत से आ रही हवाओं से नागपुर भी शीतलहर की गिरफ्त में हैं। यहां इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शहरवासियों को ठंड के साथ ही  कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीत लहर के कारण नागपुर का पारा 24 घंटे में 7.5 डिग्री तक गिर गया। शहर में कंपकपाने ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है कि शाम होते ही सड़कों व बाजारों में वीरानी छा गई।

शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिनों तक भयंकर ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद नागपुर समेत पूरा विदर्भ शीतलहर की चपेट में आ गया है।

मौसम विभाग का अनुमान भी हो रहा फेल
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही हवा ने शहर की फीजा ही बदल दी है। हाड कंपानेवाली ठंड से लोग हैरान-परेशान हो गए हैं। 24 घंटे में ही पारा 7.5 डिग्री लुढ़क गया। पारा नीचे आने के साथ ही शीतलहर भी अपना असर दिखा रही है। दिन में धूप सेंकते लोगों को शीतलहर की मार पड़ रही थी। अगले दो दिनों तक धूप खिलने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी इसी तरह बना रहेगा।

हालांकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृध्दि हो सकती है। इस साल दिसंबर का यह सबसे कम तापमान है। दो दिन में पारा 15 डिग्री तक गिरने का अनुमान मौसम विशेषज्ञों ने भी नहीं लगाया था।  मौसम के जानकारों की मानें तो धूप तो खिल रही है, लेकिन उत्तर से आ रही हवा पूरे मौसम को ठंडा बना रही है। दो दिनों बाद नागपुर में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। दो दिन पहले हुई बारिश व ठंड से परेशान लोग अब बारिश से तौबा करने लगे हैं। नागपुर समेत पूरा विदर्भ शीतलहर की चपेट में आ गया है। 

 

Created On :   28 Dec 2019 2:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story