अमरावती जिले में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Cold winds increased chills in Nagpur district
अमरावती जिले में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम अमरावती जिले में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जनवरी माह जल्द ही खत्म होनेवाला है। लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन बढ़ते तापमान के बीच ही रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आया, सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। साथ ही मौसम विभाग की आेर से अगले चार दिन में जिलेे के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में अधिक गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।  

इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में जनवरी का महीना काफी सर्द रहा है। पिछले साल जनवरी में दिन के समय सबसे कम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 10.8डिग्री रहा था। किंतु इस वर्ष सर्दियों ने पिछले 20 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 9 जनवरी को अमरावती जिले का न्यूनतम तापमान दोपहर में 11 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रात में यह तापमान लुढ़ककर 6 डिग्री के आसपास पहंुचने की पुष्टि मौसम विभाग की ओर से की गई थी। 

कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 जनवरी तक एक बार फिर संपूर्ण शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ सकता है। न केवल तापमान में बल्कि संपूर्ण जिले में मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जिसको लेकर किसानों को सतर्क रहने का आह्वान भी कृषि विभाग की ओर से किया गया। दक्षिणी तथा उत्तरी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते यह स्थिति निर्माण होने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है। 


  

Created On :   24 Jan 2022 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story