साथियों ने ही शराब पीने के विवाद में ले ली जान

Colleagues took their lives in a dispute over drinking
साथियों ने ही शराब पीने के विवाद में ले ली जान
दो आरोपी गिरफ्ता साथियों ने ही शराब पीने के विवाद में ले ली जान

डिजिटल डेस्क, अमरावती । अचलपुर परतवाड़ा तहसील के शेकापुर जवर्डी में बुधवार की दोपहर लक्ष्मण गायकवाड़ की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर लक्ष्मण गायकवाड़ की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार परतवाड़ा शहर के शेकापुर जवर्डी निवासी लक्ष्मण गायकवाड़ की पत्नी का निधन बीते वर्ष होने से लक्ष्मण और उसका बेटा दोनों ही साथ रहा करते थे। लेकिन बुधवार की शाम 5 बजे जब लक्ष्मण का बेटा घर पहंुचा तो पिता के खून से सनी लाश दिखाई दी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर घटना की जांच शुरु की थी। गोपनीय जानकरी पर पुलिस ने आरोपी उमेश किशोर भिसे (40) व सुधीर भीमराव उमाडे (54) को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी व लक्ष्मण गायकवाड़ यह बुधवार की दोपहर साथ में शराब पीने के लिए बैठे थे। इस दौरान पैसे के विवाद को लेकर लक्ष्मण और आरोपियों के बीच विवाद हुआ। नशे में धूत आरोपियों ने कुल्हाड़ी से लक्ष्मण पर वार किया। जिससे उसकी जगह पर ही मौत हो गई। पश्चात दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में परतवाड़ा पुलिस ने आरोपियों के पास से वह कुल्हाडी भी जब्त की है। जानकारी यह भी है कि गिरफ्तार आरोपी में उमेश भिसे यह महावितरण में काम करता है और दूसरा आरोपी सुधीर उमाडे यह पुलिस विभाग का निलंबित कर्मचारी है।
 

Created On :   3 March 2023 11:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story