- Home
- /
- कलेक्टर ने माना, पेंशन प्रकरण में...
कलेक्टर ने माना, पेंशन प्रकरण में हो रही लेटलतीफी

डिजिटल डेस्क,शहडोल।सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति के तीन माह पूर्व हर हाल में प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर वंदना वैद्य ने दिए हैं। कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुख आहरण संवितरण अधिकारियों से कहा कि विभागों द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों के सेवा निवृत्त उपरांत कई दिनो बाद पेंशन प्रकरण जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत किये जाते हैं। जिससे पेंशनरों को पेंशन, उपादान भुगतान आदि में विलंब होता है। शासन द्वारा पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्त के तीन माह पूर्व पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश हंै। उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुखों आहरण संवितरण अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया है।
Created On :   29 Oct 2022 9:11 PM IST
Next Story












