लू के चलते कलेक्टर का आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल

Collector give orders to change School timing due to high temperature in chhindwara
लू के चलते कलेक्टर का आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल
लू के चलते कलेक्टर का आदेश, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे स्कूल
हाईलाइट
  • कलेक्टर डॉं श्रीनिवास शर्मा ने आदेश जारी किया
  • सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक ही स्कूल लगेंगे
  • शासकीय अशासकीय स्कूलों का समय लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बदल दिया गया

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले में संचालित सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों का समय लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बदल दिया गया है। कलेक्टर डॉं श्रीनिवास शर्मा ने आदेश जारी किया है जिसमें सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक ही स्कूल लगेंगे। यानि दोपहर की पाली में लगने वाले सभी स्कूलों को बंद करते हुए इन्हें सुबह की पाली में लगाना होगा। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के अनुसार अब सभी स्कूलों का संचालन दोपहर 12 बजे तक ही करना होगा। जारी हुए सत्र के अंत तक यानि अप्रैल माह के अंत तक रहेगा। गर्मी की अधिकता को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह आदेश जारी किया है। अन्य जिलों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

दोपहर को लग रहे थे शासकीय स्कूल

जिले में लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। फिलहाल यह तापमान 35 से 38 डिग्री के पास पहुंच गया है जो आगामी 6 अप्रैल के बाद और बढ़ जाएगा। इसी तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। इस आदेश के बाद दोपहर की पाली में लगने वाले शासकीय स्कूलों का समय बदलेगा। लगभग सभी निजी स्कूलों ने सुबह की पाली का समय कर दिया था। इसी तरह शहडोल में अंचल में इस समय भीषण गर्मी पड़ी रही है। दोपहर में तो धूप इतनी तेज होती है शरीर में जलन होने लगती है। तेज धूप की वजह से तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की वजह से कलेक्टर ने स्कूलों का समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

शहडोल जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम  तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रह रहा है। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़कें सूनी रहने लगी हैं। वहीं लोग अपना पूरा शरीर कवर करके बाहर निकल रहे हैं। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी एवं शासकीय स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक कर दिया है। बुघवार को जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागड़े ने कहा, जारी हुए निर्देश के बाद सभी प्राचार्यों को सूचित कर दिया गया है। अब सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक स्कूल लगेेंगे।

 

Created On :   4 April 2019 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story